मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव आज हेलीकाप्टर के द्वारा चारुवा हेलीफेट से कार के द्वारा छिपाबड़ मे आयोजित कार्यक्रम मैं शामिल हुए! इस दौरान छिपाबड़ मे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने हरदा आशापुर रोड बनाए जाने की घोषणा की!

तथा और भी कई योजनाओं के क्रियान्वयन की घोषणाएं की! छिपाबड़ के लोगो के द्वारा बताया गया की हमारे गांव के लोगो के द्वारा कई बार जिला प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन आदि देने के बाद भी गांव में ना ही बिजली व्यवस्था थी!

और ना ही अन्य व्यवस्थाएं थी! परंतु जैसे ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आने की सूचना हरदा प्रशासन को लगी! जिसके बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया! जिला प्रशासन के द्वारा रातों-रात छिपाबड़ में नई डीपी,

ट्रांसफार्मर,लाइट आदि की व्यवस्था कर दी गई! जिससे वहां के लोगों के द्वारा चुटकी लेते हुए कहा गया की! यदि हमारे गांव का विकास मुख्यमंत्री या VIP लोगों के आने पर ही हो सकता है!

तो हम सभी नेता, मुख्यमंत्री एवं वीआईपी लोगों से निवेदन करते हैं! कि आप हमारे यहां रोज ही आया कीजिये! ताकि आपके ना आने से हमारे गांव में जो विकास कार्य नहीं होते है, वह विकास हो सके!
लाडली बहनों को गेट पर ही रोक लिया, नहीं करने दिया अंदर प्रवेश
मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉक्टर मोहन यादव के छिपाबड़ में कार्यक्रम के दौरान देखा गया! कईदूर दराज के लोग तथा स्थानीय लोगों को कार्यक्रम के दौरान अंदर प्रवेश ही नहीं करने दिया गया! लाडली बहने कई किलोमीटर से आई थी,
लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थल के अंदर प्रवेश ही नहीं करने दिया गया! पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया! जिससे वह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नहीं मिल पाई! साथ ही कई स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं कर पाए! जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई! उन्होंने इसकी आलोचनाएं की!
हरदा लाठी चार्ज और अवैध कॉलोनी के सवालों पर धूम दबाकर चले गए !
प्रेस वार्ता के दौरान जब पत्रकार अरुण मालवीय के द्वारा माननीय महोदय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से हरदा लाठी चार्ज एवं अवैध कॉलोनी के विषय में सवाल किए गए! तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दुम दबाकर वहां से चले गए!
