हरदा जिले की अनोखी मूर्ति, नाग पंचमी पर लगता है भक्तों का मेला।

हंडिया। इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा। हंडिया में तेली की सराय के पास में स्थित बाबा की मूर्ति जो कि क्षेत्र में नाग वाटिका के नाम से जानी जाती।

नाग बाबा की यह प्रतिमा प्राचीन काल से विराजमान है,ऐसा माना जाता हे कि श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर बाबा के दर पर जाता है और बाबा मनोकामना को पूर्ण करते हैं, नाग पंचमी के दिन दूर-दूर से श्रद्धालु हंडिया स्थित नाग वाटिका पर पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते हैं श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

हंडिया में नाग पंचमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

नाग पंचमी 2025:श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस वर्ष, 28 जुलाई की रात 11:24 बजे से पंचमी तिथि शुरू होगी और 30 जुलाई की रात 12:46 बजे समाप्त होगी। चूंकि तिथि का निर्धारण उदय काल से होता है, इसलिए 29 जुलाई को नाग पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन, नाग देवता की पूजा की जाती है और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाती है।

हंडिया में, नाग पंचमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और मेले का आयोजन होता है।

हंडिया में नाग पंचमी:हंडिया में नाग पंचमी का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।इस दिन, लोग नाग देवता की पूजा करते हैं और उनसे अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।

हंडिया में, नाग पंचमी के अवसर पर नाग वाटिका पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।इसके अलावा, मेले का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें लोग बड़ी संख्या में भाग लेते हैं।हंडिया में, नाग पंचमी के दिन, कुछ लोग अपने घरों में नाग की आकृति बनाकर उसकी पूजा भी करते हैं।

संवाददाता अभिषेक लोधी 8461024523

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम