प्रेमिका से नाराज सरफिरे आशिक ने किया,छात्रा पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला,

राजस्थान के चूरू से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है! जहां पर एक कॉलेज जा रही छात्रा पर 22 वर्षीय युवक ने आकर रास्ता रोका तथा उसके बाद छात्रा के गले और पीठ पर धारदार चाकू से हमला कर दिया! जिससे छात्रा को गले और पीठ पर गंभीर चोटे आई! आरोपी का नाम विकास बताया जा रहा है!

छात्रा मदद के लिए गुहार लगाती रही! इसके बाद राहगीरों ने हिम्मत दिखाई! तथा एक युवक ने उसे चूरू अस्पताल पहुंचाया! लोगों को देख कर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था! परंतु भीड़ ने हिम्मत दिखाई और आरोपी को दौड़ा दौड़ा कर पकड़ लिया!

और उसकी जमकर धुलाई की बाद में पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया! बताया जा रहा है कि आरोपी और छात्रा दोनों 5- 6 साल से दोस्त थे! परंतु हाल ही में हुई कहा सुनी तथा झगड़े के बाद आरोपी विकास ने यह कदम उठाया! छात्रा कॉलेज प्रैक्टिकल देने जा रही थी!

घटना तारानगर कस्बे की है!तथा तारानगर पंचायत के पास आरोपी ने छात्रा को रोककर उस पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ गले और पिट पर हमला किया! जिससे छात्रा की हालत गंभीर हो गई और वह गिर गई! डॉक्टर ने बताया कि छात्रा का बहुत अधिक खून वह चुका है!

तथा उसे दो-तीन यूनिट खून चढ़ा दिया गया है! इसके बाद भी उसकी हालत ठीक नहीं है! इसलिए उसे जयपुर अस्पताल के लिए रवाना किया गया है!

Leave a Comment