नशा नाश की जड़ है भाई :- नुककड़ नटिका का यही संदेश

नशा मुक्त भारत अभियान क़े अंतर्गत माननीय कलेक्टर महोदय क़े निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड हरदा की नवान्कुर संस्था नवोदय आरोग्यम वेलफेयर सोसायटी, एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालाय द्वारा हरदा नगर में प्रताप टाकीज चौक, नारायण टाकीज चौक, बस स्टेण्ड, घंटाघर चौक, मजदूर चौक, पर नुककड़ नाटक क़े माध्यम रोचक अंदाज में तम्बाकू, बीड़ी सिगरेट, शराब, पान मसाला, पान, ड्रग्स जैसे व्यसनो क़े हानिकारक दुशपरिणाम क़े बारे में लगभग 600 लोगो को जागरूक किया गया, ब्राम्हकुमारी ईश्वरीय विद्यालय क़े बी क़े राजेश भाई व किरण बहन ने व्यसनो से होने वाली आर्थिक व स्वास्थ की हानि क़े बारे में बताया, जानभियान परिषद क़े जिला समन्वयक संदीप गौहर, विकास खंड समन्वयक राकेश वर्मा, नवंकुर संस्था प्रभारी प्रहलाद नागवे, गणेश, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व कर्ता छात्रा, परामर्श दाता, उपस्थित रहे। इसी दौरान लोगो को नशा नहीं करने हेतु शपथ भी दिलवाई गयी. तृप्ति ढोकिया, कंचन लूनिया, दीपांशु सोनी, कंचना चौहान, प्रतिमा बिल्लोरे, नुककड़ नाटक क़े पात्र क़े रूप मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री नेतृत्व विकास क्षमता पाठ्यक्रम के विद्यार्थीयो ने भूमिका निभाई ।

Leave a Comment