हंडिया। मंगलवार शाम नेशनल हाईवे पर तलाई टप्पर के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
जानकारी के अनुसार अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक निर्मल पिता रमेश चन्द्र सरवरे, , निवासी पाठक कॉलोनी हरदा, को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक सड़क पर कई फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ। युवक अपनी बाइक से हरदा की ओर जा रहा था तभी तलाई टप्पर के पास अचानक पीछे से आ रहे किसी भारी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और हंडिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरदा भेज दिया। पुलिस ने हाईवे पर मौजूद वाहनों और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तलाई टप्पर क्षेत्र में लापरवाही से दौड़ते वाहन पहले भी हादसों का कारण बने हैं, लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान अभी तक पर्याप्त रूप से नहीं गया है। लोगों ने मौके पर ट्रैफिक नियंत्रण और स्पीड कंट्रोल के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की मांग भी की है।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है,
