रामनवमी के अवसर पर कामधेनु गौशाला मगरधा में मनाया गौवंश रक्षा पर्व

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। रामनवमी शुभ अवसर पर कामधेनु गौशाला मगरधा में गौवंश रक्षा पर्व मनाया गया है जिसमें निराश्रित गौवंश की पूजन कर प्रवेश कराया गया एवं स्वागत किया। गौशाला समिति के पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच,उपसरपंच,सचिव सहित पंचो ने गौशाला की समस्त गायों की पूजन कर गौग्रास कराया गया। 

IMG 20240418 WA0007

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया है कि स्वयं एवं अपने आसपास के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में कम से कम एक गाय अवश्य रखेंगे एवं उसकी प्रतिदिन पूजा अर्चना करेंगे संस्कृति को बचाने का प्रयास करेंगे।

ग्राम पंचायत के सचिव उमाशंकर गौर बताया कि कामधेनु गौशाला मगरधा में हर वर्ष रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा समय समय पर निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार गतिविधिया की जावेगी। जिससे गौरक्षा के संरक्षण एवं उनकी देखभाल हो सके।

Leave a Comment