परिवहन विभाग ने बीजवाड़ में ओवरलोड डंपरों पर कार्यवाही कर 72 हजार का समन शुल्क वसूला ।

रिपोर्टर विनोद भूतड़ा देवास

ग्रामीण क्षेत्र मे भी की जाये यात्री तथा स्कूल वाहनो की जांच

 कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान के साथ जांच दल द्वारा चापड़ा एवं बीजवाड़ में ओवरलोड वाहनों पर जांच अभियान चलाया गया, जिसमें तय सीमा से अधिक वजन लेकर ओवरलोडिंग करने वाले डंपरों पर चालानी कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में 07 वाहन में तय सीमा से अधिक भार ले जाते हुए पाए गए, जिन पर ओवरलोडिंग की कार्यवाही करते हुए 72 हजार का समन शुल्क वसूला गया। कार्यवाही में जांच के दौरान एक यात्री बस परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए गई। जिस पर कार्यवाही करते हुई 15 हजार हजार का चालान किया गया।

क्षेत्र वासीयो ने इस अभियान पर प्रशासन की प्रशंसा की तथा मांग की है जिले पर ग्रामीण अंचल मे बेहद खराब स्थिति के यात्री वाहन तथा स्कूल वाहन चलाये जा रहे जिसमे यात्रीयो तथा छात्र छात्राओ की जिंदगी खतरे मे है जो खराब वाहन है उन्हे चलन से बाहर किया जाये ।

Leave a Comment