पटाखा बाजार का जायजा लिया कलेक्टर श्री सिंह ने

पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया कलेक्टर श्री सिंह ने*हरदा 21 अक्टूबर 2024/ दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए इन्दौर रोड़ पर अस्थाई पटाखा बाजार तैयार किया जा रहा है।

सोमवार को कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने पटाखा बाजार के प्रस्तावित स्थल पर पहुँचकर वहां की जा रही तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम श्री कुमार शानु देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मैदान के समतलीकरण कराकर पटाखा व्यवसाइयों के लिये स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होने पटाखा बाजार स्थल पर फायर ब्रिगेड सहित अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश भी दिये।

Leave a Comment