पेट्रोल पंप वाले लुटेरों से सावधान! रंगे हाथों पकड़ी गई पेट्रोल की चोरी

खिरकिया। छिपावड नर्मदा फ्यूल्स के लुटेरे कर्मचारियों से सावधान! यहां उपभोक्ताओं की आंखों में सरेआम धूल झोंक कर दिनदहाड़े पेट्रोल की चोरी की जा रही है। उनके हौसले इतने बुलंद है कि वह उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग में जीरो बताना तो दूर की बात उल्टे मशीन और उपभोक्ता के बीच में ऐसे खड़े होते हैं ताकि मीटर रीडिंग भी दिखाई ना दे। मशीन सेट करके सीधे मीटर और उपभोक्ता के बीच खड़े होकर चोरी करने की उनकी तकनीक को आज एक उपभोक्ता ने फेल कर दिया जब वह पेट्रोल लेने इनके पास पहुंचा ।

IMG20241224121937
पेट्रोल पंप वाले लुटेरों से सावधान! रंगे हाथों पकड़ी गई पेट्रोल की चोरी 4

मामला आज सुबह का है जब एक एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलाने पंप पर पहुंचा तो कर्मचारी ने मशीन सेट की ओर नोजल टंकी की ओर लेकर आया जैसे ही नोजल बाइक की टंकी से टच हुआ वैसे ही मशीन में ₹10 रीडिंग आ गई जबकि नोजल से एक बूंद भी पेट्रोल नहीं आया था।

Screenshot 2024 12 24 18 21 34 18 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817
पेट्रोल पंप वाले लुटेरों से सावधान! रंगे हाथों पकड़ी गई पेट्रोल की चोरी 5

विडियो पूरा देखें

पेट्रोल लेने वाले व्यक्ति ने फौरन कर्मचारी को यह कहकर रोक दिया कि अभी तो टंकी में नोजल भी नहीं डाला है फिर यह मीटर ₹10 की रीडिंग क्यों बता रहा है इसका मतलब आप पेट्रोल चोरी कर रहे हो। वहां मौजूद कर्मचारीयों ने अपनी चोरी छुपाने के लिए उस व्यक्ति से ₹10 का ज्यादा पेट्रोल देने और जार में पेट्रोल नाप कर देने की बात पर बहस की। लेकिन उपभोक्ता बिना पेट्रोल लिए से चला गया।

Leave a Comment