PWD मंत्री नें विधानसभा मे कहा 500% टोल वसूला और वसूलेंगे

यात्रा के दौरान आपको कई टोल नज़र आते होंगे ! तब ख्याल आता है कि आखिर टोल से वसूली कब तक होती रहेगी ! एक सवाल के जवाब में विधानसभा नें चौकाने वाला खुलासा हुआ है ! जिसमे पता चला कि भोपाल – देवास के बीच ऐसे टोल संचालित हो रहे है ! जो अपने लागत का 500 प्रतिशत तक टोल वसूल चुके है! फिर भी संचालित हो रहे है ! विधायक पंकज उपाध्याय और प्रताप ग्रेवाल के सवाल पर लोक निर्माण विभाग मंत्री द्वारा बताया गया कि 1360 करोड़ की लागत से बने टोल का 6522 करोड़ टोल वसूला जा चुका है !

अभी 2038 तक वसूला जाएगा टोल इस सवाल के जबाब में बताया गया की देवास भोपाल रोड पर जून 2025 तक लागत का लगभग 500% लेबड़-जावरा मार्ग पर 370% एबं जावरा – नयागांव रोड पर 575% टोल वसूला गया है! और हैरानी की बात ये है कि देवास भोपाल रोड मे अभी 2033,जावरा मार्ग में 2038 और नयागांव रोड पर 2033 तक अभी लगातार टोल वसूला जायेगा!

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम