World Swaraj News भोपाल। राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन कर दिया है। उनके साथ सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा मौजूद रहे। किशोरी लाल शर्मा ने भी अमेठी से नॉमिनेशन कर दिया है। कांग्रेस ने नॉमिनेशन के आखरी दिन रायबरेली से राहुल और अमेठी किशोरी लाल के नाम का ऐलान किया। किशोरी सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं। शुक्रवार सुबह 9 बजे
राहुल परिवार के साथ दिल्ली से रायबरेली के लिए रवाना हुए। साढ़े 10 बजे अमेठी-रायबरेली बॉर्डर पर स्थित फुरसतगंज एयरपोर्टर पर उतरे। एयरपोर्ट से सोनिया और राहुल, रॉबर्ट वाड्रा और राजस्थान के पूर्व सीएम रायबरेली कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जबकि प्रियंका और गहलोत अमेठी गए। यहां किशोरी लाल के साथ रोड शो किया।