राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़। 12 अगस्त 2025
✒️… टीम के करण साहू रहे मैन ऑफ द मैच…
✒️… जूनियर बालिका हॉकी टीम चौथे स्थान पर रही…
15वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन 12 से 23 अगस्त तक जालंधर (पंजाब) में किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी नें बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की कुल 30 टीमें भाग ले रही है, छत्तीसगढ़ की टीम नें गोवा को 05-01 से पराजित कर शानदार शुरुआत की, अपनें पहले मुकाबले में प्रदेश की टीम नें आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, टीम के कप्तान मोहित नायक नें दो गोल किए जबकि रितिक यादव, सुमित मिंज और ओम यादव नें एक-एक गोल दागा।
आज खेले गए इस मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए करण साहू को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ हॉकी के सचिव मनीष श्रीवास्तव नें जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन राजनांदगाँव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के उपरांत किया गया, इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों नें भाग लिया, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनें वाले 18 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।

चयनित खिलाड़ी में क्रमश:
अल्फाज खान, सुमित मिंज, विवेक यादव, रितिक यादव, अविनाश एक्का, प्रिंस भगत, ओम यादव, करण कुमार साहू, आनंद सूर्यवंशी, मोहित नायक, अवि मानिकपुरी, विवेक बेक, मानस पटेल, चमन निषाद, अश्विन कुजूर, लवी मानिकपुरी, रोबिट एक्का, राहुल कुमार शामिल है तथा प्रशिक्षण दल में मुख्य कोच दीपेश चौबे, टीम मैनेजर अमिताभ मानिकपुरी तथा सहायक कोच अनुराज श्रीवास्तव शामिल है।
वहीं काकीनाड़ा में आयोजित की जा रही 15वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की बेटियों नें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया, आज खेले गए तीसरे व चौथे स्थान के लिए मैच में भले ही उत्तरप्रदेश हॉकी के हाथों हार का सामना करना पड़ा किंतु छत्तीसगढ़ की टीम नें अपनें शानदार खेल का परिचय दिया, उत्तरप्रदेश नें छत्तीसगढ़ को 02-00 गोल से पराजित किया, इसके पूर्व खेले गए मुकाबले में भी छत्तीसगढ़ की टीम नें कर्नाटक को 06-01 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था, हॉकी मध्यप्रदेश को क्वार्टर फाइनल में शूट आउट में 02-01 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में हरियाणा से हार का सामना करना पड़ा था और आज तीसरे-चौथे स्थान के लिए खेले गए संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 02-00 गोल से उत्तप्रदेश से हार कर चौथे स्थान से सन्तुष्ट होना पड़ा।
छत्तीसगढ़ टीम की इस प्रभावशाली उपलब्धि पर राज्य की खेलप्रेमी जनता और हॉकी प्रेमियों नें हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।

