लखनऊ से राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ लखनऊ। लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट पर वह 2014 और 2019 में भारी जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। 

नामांकन के मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्त-राखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद रहे। नामांकन के लिए निकलने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। 

राजनाथ सिंह के साथ ही मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर भी मौजूद रहेंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सोमवार सुबह से ही पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। ढोल नगाड़े के साथ लोग जुलूस में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम