वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने बताया कि शनिवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वीप गतिविधि अंतर्गत नगर पालिका के स्वच्छता वाहन रैली का आयोजन किया गया।
वाहन रैली शाम 5 बजे नेहरू स्टेडियम के गेट क्रमांक 4 से प्रारंभ हुई जिसको स्वीप के सहायक जिला नोडल अधिकारी एवम् मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली नेहरू स्टेडियम से नारायण टाकीज, घंटाघर , बायपास रोड, कलेक्टर चौराहा , मंडी रेलवे स्टेशन , सब्जी मंडी काली मंदिर होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई।