हंडिया। भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है, जो 1991 में इसकी स्थापना के 34 साल पूरे होने का प्रतीक है। यह महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है, जो एक चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद् थे। यह दिन भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान के प्रति डॉक्टरों के समर्पण और अमूल्य योगदान को मान्यता देता है।
आज ग्राम हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर दिवस को बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया। जिसमें इक्विटास बैंक के मेनेजर मणिकांत एवं सहयोगी रामशंकर लोधी , योगेन्द्र पाटिल द्वारा सभी डॉक्टर एवं समस्त स्टॉप को केक कटवा कर बधाई दी।
डॉक्टर देश के सैनिक हैं, जो सीमाओं पर नहीं लड़ते बल्कि अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने और जीवन प्रत्याशा को बेहतर बनाने के लिए समर्पित होकर काम करते हैं। मानव स्वास्थ्य के प्रति उनका योगदान उम्मीदों से परे है। वे हमेशा कोविड-19, डिजीज एक्स, प्लेग, फ्लू, एड्स, इबोला और अन्य जैसी महामारी की स्थिति में आम जनता की रक्षा के लिए सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हैं।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधि श्रीमती मंजू प्रभु दयाल धनगर जनपद सदस्य, इक्विटास बैंक मैनेजर मणिकांत, रामशंकर लोधी, योगेन्द्र पाटिल,एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया डॉक्टर एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।