रबी सिंचाई के सफल संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित


हरदा 25 अक्टूबर 2024/ वर्ष 2024-25 रबी सिंचाई के सफल संचालन के लिये जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हरदा श्री डी.के. सिंह ने बताया कि यह सिंचाई नियंत्रण कक्ष जल संसाधन संभाग हरदा कार्यालय में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07577-222065 है। सिंचाई नियंत्रण कक्ष के लिये श्री विकास तिवारी मोबाइल नम्बर 9752292608 को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश अनुसार नियंत्रण कक्ष में सुबह 6 बजे से 2 बजे तक चौकीदार श्री चन्द्रगोपाल ढोके व स्टोर अटेंडेंट श्री कैलाश दोगने की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक पत्रवाहक श्री भीमसिंह राजपूत व चौकीदार श्री संतोष ढोल्या तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिये चौकीदार श्री सफी खान की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा शासकीय अवकाश दिवसों में अतिरिक्त दल के रूप में सुबह 6 बजे से 2 बजे तक के लिये फिटर श्री जगनलाल साहू तथा दूरभाष ड्यूटी दोपहर 2 बजे से 10 बजे तक भृत्य श्री पूनमचन्द केवट की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Comment