हरदा 25 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिये लगातार कार्यवाही जारी है।
जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि शुक्रवार को खनिज व राजस्व विभाग के दल ने छिपानेर रोड़ हरदा मे अवैध परिवहन की संयुक्त जांच की। जांच के दौरान बिना नम्बर का स्वराज ट्रेक्टर द्वारा रेत का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया, जिसे चालक सुनील पिता छगन ढोके से जप्त कर थाना कोतवाली हरदा मे खड़ा किया गया है।
