रिद्धनाथ घाट के निर्माण कार्य का शुभ आरंभ

अभिषेक लोधी संवाददाता हंडिया

शनिवार को प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने हंडिया नाभि तीर्थ नगरी में प्रसिद्ध रिद्देश्वर घाट के निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 99 लाख रुपए है उसका शुभ आरंभ किया।

जिसका कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा द्वारा कार्य कराया जा रहा हे जिसका कार्य अजय कॉन्ट्रेक्शन द्वारा किया जा रहा हे।

इस अवसर कमल जी पटेल ने गौ माता को माल अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही मां नर्मदा की पूजन आरती कर श्री मंत्री ने कहा कि मेरी पूर्व में की गई मांग को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रमुखता से मानी उनका धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

आज के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर हरदा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा (काका), हरदा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, संजय तिवारी हरदा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, सौरभ अग्निहोत्री,राहुल माली, अभय खत्री,अमन पवार मांगरोल,राहुल सोनकर सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के द्वार पूर्व कृषि मंत्री कमल जी पटेल का स्वागत किया गया।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम