// मध्यप्रदेश के हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के मोरगढ़ी गाँव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने गलती से यूरिया को साबूदाना समझकर खा लिया। बता दे कि यह घटना शनिवार शाम की है। जब स्कूल से घर लौटने के बाद छात्रा को भूख लगी थी।

उसने घर में रखी एक थैली से मुट्ठी भर दाने निकालकर खाए, यह सोचकर कि वह साबूदाना है। लेकिन जब उसे स्वाद अजीब लगा, तो उसने तुरंत अपने परिवार को बताया। यह सुनते ही परिजनों के हाथ-पांव फूल गए, क्योंकि उन्होंने पहचान लिया कि वह यूरिया था।

घबराए परिजन तुरंत छात्रा को लेकर खिरकिया अस्पताल पहुंचे, जहाँ उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, डॉक्टरों की एक टीम उसकी निगरानी कर रही है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
