.देवास रिपोर्टर विनोद भूतडा मो न 9981458826
मध्य प्रदेश के देवास जिले के कन्नौद मे इन्दौर बैतुल नागपुर हरदा मार्ग फोर लेन सडक निर्माण कार्य जारी है जहां बागनखेडा से कासरनी नदि के बीच सडक निर्माण मे भूमि अधिगृहण को लेकर किसान तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और ठेकेदार के मध्य आपसी सामंजस्य के अभाव मे यहां विवाद गहराता जा रहा है।
वही राजस्व विभाग भी इस सम्बंध मे महत्वपूर्ण निर्णय नही ले पाया है,इस सम्बंध मे किसानो ने मामले को लेकर पूर्व मे इन्दौर उच्च न्यायालय मे प्रकरण दर्ज कराया है ।
जो विचाराधीन है तथा न्यायालय ने यथा स्थिति का आदेश पारित किया है परिणाम स्वरूप वहां कई दिनो से काम बन्द है लेकिन अभी वर्तमान मे विभाग द्वारा वहां कई हरे भरे पेड काट दिये है तथा वहाँ जबर्दस्ती कब्जा लेकर सडक बनाने की तैय्यारी की जा रही है इस सम्बंध मे बागन खेडा निवासी परमानंद लक्ष्मण सहित कई किसानो ने कन्नौद ऐसडीएम कार्यालय तथा कन्नौद पुलिस थाना पर आवेदन देकर उच्च न्यायालय के निर्णय का पालन करने का निवेदन किया है।
किसानो ने बताया सडक निर्माण सरकार के नकशे के अनुसार नही करते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी ने फेरबदल कर दिया है और वह जबर्दस्ती कब्जा लेने की दिशा मे कार्य कर रहा है इस प्रकार नियम विरुद्ध अमानवीय तरिके से उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद भी यदि विभाग कब्जा लेकर अनुचित रूप से सडक बनायेगा तो स्थिति विकट हो सकती है ऐसी स्थिति मे सम्बंधित विभाग पर न्यायालय की अवमानना का मुकदमा भी दर्ज होगा ।
इस सम्बंध मे राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग हरदा के अधिकारी श्री मनीष मीणा ने मोबाइल पर बताया कि जो पेड काटे गये वह नियमा नुसार ही काटे गये है किसानो की शिकायत पर उन्होंने कहा कि उक्त स्थान का दौरा करने के बाद ही उस सम्बंध मे कुछ बता पाऊंगा


