सीआईएसएफ इकाई ओंकारेश्वर के सहायक उप निरीक्षक परम लाल की पुत्री ने बढ़ाया गौरव

दीपेश राठौर संवाददाता ओंकारेश्वर

ओंकारेश्वर। संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर बनीं सहायक रसायनज्ञ

सीआईएसएफ इकाई ओंकारेश्वर द्वारा किया गया सम्मानित

ओंकारेश्वर, दिनांक — केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई ओंकारेश्वर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक परम लाल की सुपुत्री कुमारी अंजू महोलिया ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने केंद्रीय भूजल बोर्ड में सहायक रसायनज्ञ के पद पर चयन प्राप्त कर अपने माता-पिता, इकाई तथा समूचे सीआईएसएफ बल का नाम गौरवान्वित किया है।कुमारी अंजू महोलिया की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के उपलक्ष्य में सीआईएसएफ इकाई ओंकारेश्वर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इकाई के अधिकारीगण एवं बल सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कुमारी अंजू की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, लगन और दृढ़ निश्चय का परिणाम है।

उनकी इस उपलब्धि से समस्त सीआईएसएफ परिवार में गर्व और हर्ष का वातावरण है।इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक परम लाल ने कहा —”बेटी की यह सफलता मेरे जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण है।

यह सिद्ध करती है कि मेहनत, निष्ठा और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”सीआईएसएफ इकाई ओंकारेश्वर के समस्त अधिकारीगण एवं बल सदस्य कुमारी अंजू महोलिया को निरंतर सफलता और प्रगति की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।

Leave a Comment