अपने सैनिकों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए: विजय जेवल्या

हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस घंटाघर चौक पर मनाया गया और घंटाघर चौक से मसाल जुलूस नगर पालिका तक निकाला गया और नगर पालिका में अमर शहीद ज्योति पर सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि आज हम सभी कारगिल विजय दिवस के मौके पर यहां एक बहुत गर्व और सम्मान भरे दिन को मनाने के लिए यहां आए हैं यह दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि भारत के गौरव , साहस,शौर्य और बलिदान की अमिट गाथा का प्रतीक है,कारगिल विजय दिवस वर्ष 1999 में कारगिल की ऊंची चोटियों पर दुश्मन सेना को परास्त कर शांति की रक्षा के लिए शक्ति के प्रदर्शन ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का उत्सव है।

कारगिल विजय दिवस के गौरवशाली अवसर पर अपरिमित ऊर्जा, अभूतपूर्व युद्ध कौशल और अतुलनीय बलिदान से भारत ‘विजय’ की उद्घोषणा करने वाले सभी वीर जवानों को कोटिशः नमन, कारगिल की लड़ाई में लगभग 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे यह युद्ध ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ा गया था।

जहां तापमान माइनस 10 डिग्री से 20 डिग्री तक गिरता था 26 जुलाई को आधिकारिक तौर पर कारगिल युद्ध की समाप्ति हुई थी इस जंग में भारतीय सैनिकों की गौरवपूर्ण जीत और देश के लिए जवानों की शहादत इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर अमर गाथा बन गई है।

कारगिल विजय दिवस हमें सिखाता है कि देश की रक्षा सबसे बड़ा धर्म है हमें अपने सैनिकों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए हमें उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश के लिए हमेशा कुछ अच्छा करने का संकल्प लेना चाहिए अंत में सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इस अवसर परजिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ,विजय जेवल्या,राजेश गोदारा, नितेश बादर,बंसीलाल पवार, बसंत राजपूत , नागेंद्र मल्होत्रा, पुरुषोत्तम झिंझोरे,भूपेंद्र तोमर ,योगेंद्र पटेल, ललीत पटेल,विष्णु गोदारा ,महेंद्र प्रजापति ,संदीप सांखला ,आशीष जोशी , राजेश चौरसिया, गौरव काशिव,रोहित सोनकर ,चंपालाल पवार,राजकुमार मौर्य, अंकित पुरोहित, दिव्यांश सेजकर, हर्ष मंडेलकर और युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम