पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) का विमोचन एवं प्रचार- प्रसार तथा PAI 2.0 में प्रविष्टि करने के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

*समस्त ग्राम पंचायतें PAI 2.0 पोर्टल में 25 अगस्त तक प्रविष्टि करें: टिमरनी जनपद पंचायत सीईओ*टिमरनी। दिनांक 20 21अगस्त 2025 को जनपद पंचायत टिमरनी में पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) का विमोचन एवं प्रचार- प्रसार तथा PAI 2.0 में प्रविष्टि करने के संबंध में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में किया गया।

1000066559
पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) का विमोचन एवं प्रचार- प्रसार तथा PAI 2.0 में प्रविष्टि करने के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न 6

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। पंचायत विकास सूचकांक( PAI 1.0) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जनपद पंचायत टिमरनी की 10 ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र एवं अन्य 10 चयनित ग्राम पंचायतों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए

1000066558
पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) का विमोचन एवं प्रचार- प्रसार तथा PAI 2.0 में प्रविष्टि करने के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न 7

एवं सभी का टीएमपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया।कार्यक्रम का संचालन विकास खण्ड समन्वयक (आरजीएसए) इस अवसर पर ईटीसी से श्री प्रकाश कड़वे,जनपद पंचायत लाइन विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान PAI 1.0 वित्तीय वर्ष 2022-23 के विमोचन एवँ पंचायतों की रैंकिंग सुधारने हेतु एवं PAI 2.0 के वित्तीय वर्ष 2023-24 का पोर्टल पर डेटा प्रवष्टि के बारे में जानकारी दी

1000066557
पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) का विमोचन एवं प्रचार- प्रसार तथा PAI 2.0 में प्रविष्टि करने के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न 8

गयी, साथ ही अच्छा कार्य करने हेतु पंचायत उन्नति सूचकांक के आधार पर वित्ती0य वर्ष 2023- 24 में A एवं A+ कैटेगिरी में आने हेतु सभी को प्रेरित किया गया, आने वाले समय में PAI 2.0 पोर्टल के आधार पर पंचायत के विकास का मूल्यांकन किया जाएगा

, जिसमें सरकार के लाइन डिपार्मेंटों (शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य आपूर्ति, महिला बाल विकास, पीएचई, सामाजिक न्याय, राजस्व, कृषि एवं पशुपालन आदि विभागों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी,

1000066558 1
पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) का विमोचन एवं प्रचार- प्रसार तथा PAI 2.0 में प्रविष्टि करने के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न 9

डेटा की विसंगति को दूर करने के लिए भारत सरकार ने इस पोर्टल के माध्यम से जमीनी स्तर पर हो रहे विकास के मूल्यांकन को सुनिश्चित करने के लिए एक नई पहल की शुरूआत की है।

ग्राम पंचायत के विकास को राष्ट्रीय स्तर पर एक डैश बोर्ड पर देखा जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सीईओ द्वारा बताया गया कि पंचायत उन्नगति सूचकां‍क 2.0 के अंतर्गत वित्तीीय वर्ष 2023- 24 की एंट्री डीसीएफ फॉर्म के सत्यापन करने के पश्चात दिनांक 25 अगस्त 2025 के पहले पूर्ण किया जाना है,

साथ ही प्रशिक्षण में सभी 9 थीमों के स्कोर का विश्लेषण कराया गया। PAI 2.0 पोर्टल अंतर्गत 151 प्रश्नों का डाटा कलेक्श न फार्म (DCF) सभी के समक्ष प्रदर्शित किया गया एवं सभी को 2023- 24 का डाटा एंट्री करने में ग्रेड ए एवं ए प्लस ग्रेड में आने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment