कन्नौद रिपोर्टर .विनोद भूतडा ।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष एक अप्रेल को स्कूलो मे प्रवेशोत्सव मनाया जाता है उसके लिए स्कूलो मे छात्र छात्राओ के लिए पाठय पुस्तके समय से जिला शिक्षा कार्यालय से विकास खंड ( बी आर सी ) कार्यालय कन्नौद के संकूल केन्द्र के स्कूलो मे भेजा जाना था यही व्यवस्था भी है।
लेकिन कन्नौद मे कई शिक्षको को जन शिक्षको के माध्यम से अपने संकुल क्षेत्र से स्कूल के लिए पाठय पुस्तके लेकर जाने सूचना दी गई इससे कई शिक्षको को अपने संकूल से स्कूल तक अपने जेब से पैसा खर्च करके पुस्तके ले जाना पड रही है ।
जबकि पुस्तक विक्रेता को स्कूल तक पहुंचाने की शर्त पर ही सरकार ने यह कार्य दिया था इस प्रकार सरकार का पैसा खर्च होने के बाद भी शिक्षको को अधिक पैसा खर्च करना पडा ।
ग्राम पिपल्दा मे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय मे प्रधानाध्यापक मौजूद नही थे। उपस्थित शिक्षको ने बताया कि वह खूद अपने वाहन से संकुल से पुस्तके लाये है ।
वही प्राथमिक विद्यालय माथनी मे प्रधानाध्याप क गोरे लाल कछवारे ने बताया कि हम पुस्तके लेने जा रहे है वही स्कूलो मे दो चार बच्चे नजर आ रहे थे वही प्रधानाध्यापक मोबाइल चला कर खाली समय का उपयोग कर रहे थे।
इस सम्बंध मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी पंकज जाठ से चर्चा का प्रयास किया तो उन्होंने मोबाइल पर बात नही की तथा बी आरसी राम बागडी ने बताया कि पुस्तके स्कूल तक शिक्षा विभाग ही भेजता है लेकिन जिन्हे जल्दी थी वह खुद ले गये .
