आज सरपंच,जनपद सदस्य और ग्रामीणों ने हरदा कलेक्टर और हरदा एसपी को ज्ञापन देते हुए जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए तथा उस पर जल्द ही त्वरित /तत्काल कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन देते हुए शिकायत की! बता दे की हरदा जिले में लगातार अवैध शराब की बिक्री के लिए प्रशासन को शिकायतें मिलती रहती है!

इससे पूर्व भी ग्राम कामताड़ा में अवैध शराब की बिक्री के लिए वहां के लोगों के द्वारा हरदा कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन देकर गांव में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आवेदन दिया गया था!
साथ ही हंडिया तहसील के बेेड़ी ग्राम से भी अवैध शराब की बिक्री होने की ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देखकर शिकायत की थी! इसके बाद आज सरपंच,जनपद सदस्य और ग्रामीणों के द्वारा आवेदन दिया गया!

जिसमें अवैध शराब की बिक्री को रोकने,निर्माण आदि पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है! तथा आवेदन देते हुए कहा गया कि शराब के सेवन से बड़ों से लेकर छोटू तक को शराब की लत लग चुकी है!
ग्राम गली,मोहल्लों आदि का माहौल खराब हो रहा है! तथा घरों में आए दिन लड़ाई झगड़ों का कारण भी शराब है! इसलिए अवैध शराब बिक्री पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए!
