हरदा फटाखा ब्लास्ट पीड़ितों को 2 साल होने को आए हैं!परंतु आज तक फटाखा बलास्ट पीड़ितों को उचित मुआवजा राशि नहीं दी गई है!उनके द्वारा शिकायत करते हुएकहा गया है की,उन्हें जो मुआवजा राशि दी गई है!उसमें से साढ़े तीन लाख रुपए मुआवजा राशि मे से काट ली जाती है !

जिससे उनके हाथ में जो राशि आती है! उससे उनका मकान नहीं बन पा रहा है! अतः हमें उचित मुआवजा राशि दी जाए जिससे हम हमारे जर्जर हो चुके मकान को पुनः बना सके! उन्होंने यह भी शिकायत की है कि फटाखा ब्लास्ट के बाद जो फटाका ब्लास्ट कंपनी के मलवे का ढेर है!
देखिए वीडियो में
उस मालवे के कारण वहां पर बहुत ही कचरा आदि हो गया है!जिसके कारण वहां पर मच्छरों और अन्य विषैले जानवरों की तादाद बढ़ गई है!वहां के लोगों के द्वारा बताया गया कि, यहां पर जो मच्छर है,वह अन्य मच्छरों के मुकाबले अलग और बड़े हैं! जिनके काटने से लोगों की तबीयत खराब हो रही है!

तथा यहां पर लगे ट्यूबवेल आदि के पानी को पीने से लोगों को बीमारियां हो रही है!उन्होंने यह भी शिकायत की है कि,हमें प्रशासन के द्वारा आईटीआई, पंचायत भवन,और पुलिस थाने आदि से हटाकर अपने-अपने घरों में भेजा जा रहा है! परंतु हमारे घरों की हालत अस्त व्यस्त है!तथा वहां पर कूड़ा कर कट आदि बहुत अधिक मात्रा में हो चुका है!
तथा उनके द्वारा मांग की गई है कि यहां पर फटाका ब्लास्ट के बाद जो मलवे का ढेर लगा हुआ है! तथा अन्य जगहों पर कचरो का जो भी ढेर है!उसे जल्द से जल्द हटाया जाए!ताकि भविष्य में उसे देर के कारण कोई अन्य बीमारियां जन्म ना ले!
उन्होने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, नए कलेक्टर साहब जब से आए हैं,उन्होंने फटाखा ब्लास्ट पीड़ितों की कोई शुद्ध नहीं ली है!तथा उनसे कलेक्टर कार्यालय मिलने जाने पर उनके द्वारा समय नहीं होने का हवाला देते हुए हमारी समस्या सुनने तक नहीं आते हैं!

फटाखा ब्लास्ट पीड़ितों के द्वारा मांग की जा रही है कि उन्हें मकान बनाने के लिए पर्याप्त राशि दी जाए!ताकि वह अपने मकान स्वास्थ्य शिक्षा तथा उनके घरों के आसपास जो कचरा कूड़ा आदि हो चुका है! उसे साफ करा सके! तथा जब तक हमारे मकान पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो जाते!
तथा फटाखा ब्लास्ट के स्थान से फटाखा ब्लास्ट का मालवा तथा हमारे घरों के आस पास उत्पन्न हो चुके मच्छरों और अन्य जानवरों के लिए दवाई का छिड़काव नहीं हो जाता है!तब तक हमें गवर्नमेंट आईटीआई,पंचायत भवन और थाने आदि से ना निकला जाए!
