हरदा जिले के प्रतिष्ठित पीएम श्री कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! जहां पर विद्वान अतिथि शिक्षक बसंत राजपूत को भाजपा में जिला महामंत्री बनाये जाने पर NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में विवाद की स्थिति खड़ी कर दी! उन्होंने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कॉलेज के अतिथि विद्वान बसंत राजपूत को भाजपा में महामंत्री नियुक्त किया है !

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का अतिथि विद्वान शिक्षक बसंत राजपूत को भाजपा में महामंत्री बनाए जाने पर आपत्ति व्यक्त की है! इस संबंध में उन्होंने आज पीएम श्री कॉलेज में कॉलेज प्राचार्य श्रीमती संगीता विले को ज्ञापन देते हुए कहा,कि इस मामले में सख्ती से संज्ञान लिया जाए !
देखिए वीडियो मे
छात्र नेता आदिल गहलोत के द्वारा प्राचार्य को दो दिन का समय दिया गया है! और चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ! तो वह कॉलेज के सभी शिक्षकों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर विरोध करेंगे! उन्होंने आरोप लगाया है कि शिक्षा का मंदिर भाजपा कार्यालय बनते जा रहा है!
कॉलेज प्राचार्य संगीता विलय के द्वारा कहा गया है कि उन्होंने इस समस्या के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से राय मांगी है! तथा अतिथि विद्वान शिक्षक बसंत राजपूत से 2 दिन में जवाब मांगा है!
अनिल बिश्नोई विधायक प्रतिनिधि के द्वारा कहा गया है, कि कॉलेज के अतिथि विद्वान बसंत राजपूत को भाजपा मैं महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है !जो की एक सम्माननीय पद है! परंतु अतिथि विद्वान शिक्षक होने के कारण यह शासकीय नियमों का खुला उल्लंघन है! बसंत राजपूत को उनके पद से तत्काल मुक्त किया जाए!
इसके पूर्व में भी विधानसभा में विधायक डॉ आर के दोगने ने के द्वारा अतिथि विद्वानों का राजनीतिक पार्टियों में नियुक्ति के संबंध में मांग रखी गई थी! जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री महोदय के द्वारा कहा गया था,कि दोष सिद्ध होने पर नियम /नीति के आधार पर अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी !
छात्र हितों को दृष्टिगत रखते हुए अतिथि विद्वान बसंत राजपूत को उनके पद से मुक्त किया जाए! अन्यथा महाविद्यालय और छात्र हितो को दृष्टिगत रखते हुए!हमारे द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा! जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन रहेगा!
