मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई की साधारण बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।

हरदा।मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई की साधारण बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में जिले के पत्रकारों की समस्याओं, उनके समाधान तथा संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान लगातार चौथी बार जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर मोहम्मद जफर अंसारी का संघ के सदस्यों द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर एवं साल भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं महासचिव अखलेश बिल्लौरे को भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित पत्रकार साथियों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद जफर अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में कार्य करें। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर संघ सदैव संघर्ष करता रहेगा।

महासचिव अखलेश बिल्लौरे ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की ताकत है। आने वाले समय में प्रशिक्षण कार्यक्रम, संवाद बैठक और सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे, जिससे पत्रकारों को बेहतर मंच मिल सके। लंबे समय से पत्रकार भवन की मांग संघ के माध्यम से उठाई जा रही है, इस पर भी जल्द निर्णय लेकर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। वही नगर पालिका प्रशासन से कई बार पत्रकार भवन को लेकर चर्चा की जा चुकी है।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार बलबीर खत्री, अनिल मणिक, सौरभ ओसले,कमलेश सराठे, मोहनलाल नागले, डॉ. रविन्द्र कुशवाह, रामकृष्ण ठाकरे, राजकुमार धार्मिक, मानसिंह खत्री एवं अभिषेक लोधी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

Leave a Comment