श्री ओम प्रकाश भूतडा का निधन।

देवास – कन्नौद

पानी गांव निवासी स्वर्गीय नंदलाल भूतडा के बडे सुपुत्र तथा शिव नारायण रमेशचंद्र तथा सुरेश भूतडा के बडे भाई एवं नवीन एवं सचिन भूतडा के पिता श्री ओमप्रकाश भूतडा का 80 वर्ष की आयु मे निधन हो गया ।

श्री भूतडा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे भगवान श्री राम तथा श्री दरियाव महाराज के अनन्य भक्त थे श्री रामस्नेही संप्रदाय रामधाम रेण जिला नागोर राजस्थान के पीनधीश्वर महत श्री सजनराम महाराज के अनुयायी थे जहां धार्मिक कार्यकम होते थे वहां सदैव उपस्थित रहते थे।

अंतिम यात्रा उनके निवास से निकाली गयी जिसमे कई व्यक्ति शामील हुए अंतिम संस्कार मुक्ति धाम पानीगांव मे किया । शोकसभा मे श्रद्धांजली अर्पित की गयी .श्री भूतडा प्रेम नारायण ओम नारायण तथा विनोद भूतडा कन्नौद के भी बडे भाई थे।

उनके निधन पर लोहारदा रामद्वारा के महंत श्री आत्म प्रकाश महाराज ‘ तथा रामस्नेही संप्रदाय के श्री सुरेशचंद्र मोदानी बंशीलाल भूतडा डॉ राजेंद्र जोशी सुनील भूतडा लोहार्दा ज्ञानचंद्र शर्मा सतवास देवेन्द्र पालीवाल मोहन सोमानी कन्नौद . तथा माहेश्वरी समाज एवं पत्रकार संघ सदस्यो ने शोक प्रकट कर श्रद्धांजली अर्पित की

Leave a Comment