सिर्फ पानी बना स्कूली बच्चों की समस्या का कारण साथ ही राहगीर भी परेशान।

संवाददाता मोहन नागले

हरदा। जिले की मदीना कॉलोनी एवं पीलियाख़ाल को जोड़ने वाले ब्रिज के नीचे भरे पानी की यह पानी 12 महीने इसी प्रकार भरा रहता है यदि शासन एवं प्रशासन को इस और विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए कि यदि यहां पर पानी के निकासी की किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था हो जाए तो डबल फाटक पर घंटों तक लगने वाला ट्रैफिक जाम से 50 फीसदी तक निजात पाई जा सकती है इस रास्ते के सुचारू रूप शुरू होने से टिमरनी चारखेड़ा , खिड़कीवाला एवं उड़ा के किसानों को भी राहत की सांस मिलेगी ।

क्यूंकि वो भी इसी रास्ते से किसान मंडी अपनी फसल लेकर भी आते हैं कई बार किसानों की फसल से भरी हुई ट्राली भी यहां फंस जाती हैं और ट्राली पलटने का भी डर बना रहता है आज जिले के पिनेकल स्कूल के बच्चों से भरी हुई स्कूल वैन जो बच्चों को छोड़ने उड़ा की और जा रही थी बीच में पानी ज्यादा होने के कारण बंद हो गई एक घंटे की काफी मशक्कत के बाद बच्चों को वैन से सुरक्षित निकाला गया।

एवं गाड़ी को दूसरी गाड़ी से खींचकर निकाला गया इस बारे में स्कूली बच्चों से बात करने पर उन्होंने बताया कि किस प्रकार वे प्रतिदिन इस समस्या से जूझते हैं और यदि वे डबल फाटक से आते हैं तो गेट बंद होने के कारण वे स्कूल भी लेट पहुंचते हैं जहां उन्हें शिक्षक की डांट एवं पनिशमेंट का भी सामना करना पड़ता है ।

और यदि जिले में बने फोरलेन से आने में भी वे घर एवं स्कूल दोनों जगह देरी से पहुंचते हैं और स्कूल के बच्चों को जल्दी छोड़ने के चक्कर में वैन चालकों को भी या तो गाड़ी तेज चलाकर समय पर स्कूल एवं घर छोड़ना पड़ता है जिससे कभी भविष्य में किसी बड़ी घटना के होने से इनकार नहीं किया जा सकता अभी हाल ही में इसी जल्दी को लेकर गुर्जर बोर्डिंग के सामने एक स्कूल के ऑटो और स्विफ्ट कार का एक्सीडेंट हो गया था मदीना कॉलोनी में बने आवास का पानी इस ब्रिज के नीचे 12 महीने बहता है।

जिससे यहां के निवासियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं पानी भरा रहने से मच्छर मक्खियों से होने वाली बीमारियों भी जन्म लेती है

Leave a Comment