वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ दिल्ली। दिल्ली के सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा- केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है। उन्हें जेल में सही दवा नहीं दी जा रही। अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। ये सरकार की तानाशाही को दशार्ता है। सुनीता रांची में आप की रैली को संबोधित कर रही थीं।
इधर, तिहाड जेल के डीजी संजय बेनीवाल ने शनिवार 20 अप्रैल को एम्सको चिट्ठी लिखी। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए एक सीनियर डाइबिटोलॉजिस्ट अपॉइंट करने को कहा गया है। इस लेटर को आम आदमी पार्टी (आप) ने भी रविवार (21 अप्रैल) को शेयर किया। इस बीच, रविवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी तिहाड़ जेल के सामने इंसुलिन लेकर पहुंचीं। उन्होंने केंद्र सरकार को ब्रिटिश राज से ज्यादा क्रूर बताया। इससे पहले आतिशी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार केजरीवाल को मारने की साजिश कर रही है।
गिरफ्तारी के पहले से इंसुलिन लेना बंद कर चुके थे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बढ़े हुए शुगर लेवल को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों के बीच अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी है। तिहाड़ जेल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि केजरीवाल गिरफ्तारी के पहले से ही इंसुलिन लेना बंद कर चुके थे। जेल प्रशासन ने कहा है जेल में इंसुलिन की कोई कमी नही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल इसुलिन रिवर्सल पर थे।