स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन

*हरदा 23 सितम्बर 2025/

प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मंगलवार को जिले के ग्राम मुरलीखेड़ा, कमताड़ा, सुलतानपुर, रिछाड़िया, कुंजरगांव, रामटेक रैयत, जटपुरामाल, चौकड़ी, आम्बासेल, डगावाशंकर व पीपल्याकला में स्वास्थ शिविर आयोजित किये गये।

1000108402
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन 3

शिविर में स्वास्थ विभाग के दल ने निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी निर्माण, असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग, एनीमिया एवं सिकल सेल रोगों तथा क्षय रोग सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इन शिविरों में कुल 3934 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 243 महिलाओं का ए.एन.सी. चेकअप, 1941 लोगों की हिमोग्लोबिन, 1495 लोगों की हायपरटेंशन व शुगर,

559 लोगों की सर्वाइकल कैंसर, 1361 लोगों की ओरल कैंसर, 274 लोगों की सिकलसेल व 802 लोगों की टीबी की जांच की गई तथा 340 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

Leave a Comment