हंडिया : नयापुरा और रातातलाई के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पांच लोगों को रौंदा एक गंभीर घायल

हंडिया। क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। नयापुरा और रातातलाई के बीच से गुजर रहे पांच लोगों को एक अज्ञात ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सभी घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार घनश्याम, विजू, किरण, प्रियांशु और रघुवीर — सभी निवासी नयापुरा — अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे उन पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क किनारे गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तुरंत 112 डायल पुलिस को सूचना दी। डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जबकि गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर हंडिया पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों के अनुसार गांव और आसपास के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिसके चलते ट्रैक्टर और चालक की पहचान में कठिनाई आ रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नयापुरा और रातातलाई के बीच का मार्ग रात के समय हादसों का गढ़ बन चुका है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और भारी वाहनों की आवाजाही से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने, स्ट्रीट लाइटें लगाने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह हादसा एक बार फिर प्रशासन और ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

डायल 112 के सैनिक रामनाथ राजपूत, और ड्राइवर सतीश मीणा द्वारा हादसे में शिकार लोगों के उपचार करने में सहारायनी भूमिका निभाई उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सर्वप्रथम घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Comment