टेल क्षेत्र के किसानों को सिंचाई का पर्याप्त पानी मिले – कमिश्नर

हरदा।टेल क्षेत्र के गांवों में पहुँच कर सिंचाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, किसानों से चर्चा कीनर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी ने गुरूवार को जिले के खिरकिया रेल्वे क्रासिंग के समीप, चौकड़ी, पाहनपाट, कांकरिया एवं मसनगांव का भ्रमण कर नहरों से सिंचाई व्यवस्था देखी।

इस दौरान उन्होने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि टेल क्षेत्र में किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर ने भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर किसानों से भी चर्चा की तथा उनकी समस्याएं सुनी।

उन्होने अधिकारियों को किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं का समुचित समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होने खेतों में पहुँचकर फसलों की स्थिति का भी अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान मसनगांव-सालाबेड़ी रोड़ पर बिजली के तार काफी नीचे लगे होने एवं उनसे दुर्घटना की संभावना को देखते हुए कमिश्नर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को शीघ्र विद्युत लाइन दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

इस दौरान संयुक्त आयुक्त विकास श्री जी.सी. दौहर, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुश्री सोनम वाजपेई, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment