संवाददाता अनिल मालवीय सिराली
हरदा जिले के सिराली में थाना प्रभारी सीताराम पटेल का जन्मदिन आज बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समस्त फुटकर व्यापारी संघ, मीडिया कर्मी एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने केक काटकर थाना प्रभारी सीताराम पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों ने कहा कि सीताराम पटेल अपने सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।
जन्मदिन समारोह में मौजूद सभी लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर बधाई दी।
