IPL: आईपीएल के एक सीजन में इन सलामी जोड़ियों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

World Swaraj News: मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अब तक सभी टीमों ने कम से कम 10 मैच खेल लिए हैं और अब तक ये संस्करण बल्लेबाजों के लिए जोरदार बीता है। इस संस्करण में कई टीमों ने 200 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया है और दूसरी टीमों ने रोमांचक खेल में इन्हें चेस भी किया है। इस बीच कुछ सलामी जोड़यों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। आईपीएल के इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सलामी जोड़ियों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस तथा दूसरे नंबर पर रुतुराज व फाफ के नाम दर्ज है।

विराट कोहली- डु प्लेसिस (939 रन, 2023)

आईपीएल 2023 में विराट कोहली और डु प्लेसिस की सलामी जोड़ी ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इन प्रमुख बल्लेबाजों ने 67.07 की औसत से 939 रन जोड़े थे, जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे। डु प्लेसिस ने 730 रन बनाए, वहीं कोहली ने 639 रनों के साथ अपना अभियान समाप्त किया था। तमाम कोशिशों के बावजूद आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

image search 1715176185687

गायकवाड़ और डु प्लेसिस (756 रन, 2021)

सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने 2021 के संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। क्रिकइंफो के अनुसार, इस जोड़ी ने आईपीएल 2021 में 47 25 की औसत से 756 रन बनाए थे। इसमें 2 शतक और 5 अर्धशतकीय साझेदारी भी शामिल हैं। गायकवाड़ ने जहां 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की, वहीं डु प्लेसिस (633) उनसे मामूली अंतर से पीछे रह गए थे।

image search 1715176304023

Leave a Comment