ट्रक की टक्कर से छह गौ वंश की हुई मौत

अभिषेक लोधी संवाददाता हंडिया
दिनांक – 02/09/2025

        हरदा जिले के कोलीपुरा टप्पर ग्राम के पास  हाईवे पर दिनांक 01.09.2025 को रात्रि लगभग 20:30 बजे  एक गंभीर पशु दुर्घटना घटित हुई। फरियादी श्री छोटेलाल आटनेरे, निवासी कोलीपुरा टप्पर, ने थाना हँड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्राला क्रमांक OD04V6886, जिसे आरोपी शमशाद खान, निवासी पगमिंल, हजारीबाग चला रहा था, ने तेज़ गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए फरियादी की गाय, बछड़ा तथा छह अन्य गायों को टक्कर मार दी।
    इस दुर्घटना में कुल 9 पशु प्रभावित हुए, जिनमें से 5 गायें एवं 1 बछड़ा की मृत्यु हो गई तथा 3 गायें घायल हुईं। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर नियमानुसार दफन किया गया एवं घायल पशुओं को उपचार हेतु वाद गोशाला में भर्ती कराया गया।

पुलिस द्वारा तौरित कार्यवाही करते हुए आरोपी चालक शमशाद खान को अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त ट्राला वाहन क्रमांक OD04V6886 को विधिसंगत रूप से जप्त किया गया है।

1000079802
ट्रक की टक्कर से छह गौ वंश की हुई मौत 5

फरियादी एवं अन्य प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घटना की पुष्टि की गई। थाना हँड़िया में अपराध क्रमांक 283/25 अंतर्गत धारा 281, 325 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

1000079801
ट्रक की टक्कर से छह गौ वंश की हुई मौत 6


पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

1000079800
ट्रक की टक्कर से छह गौ वंश की हुई मौत 7


📌 नोट: आमजन से अपील की जाती है कि वे सड़क पर पशुओं की सुरक्षा हेतु सतर्कता बरतें एवं किसी भी दुर्घटना की सूचना तत्काल थाना को दें ।

Leave a Comment