नेताओं ने छोड़ी पार्टी नहीं रुक रहा इस्तीफे का दौर, UGC बिल के कारण BJP के भीतर खुलकर असंतोष ।

वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BJP विधायक अवधेश सिंह UGC नियमों के सवालों से बचते दिखे। उन्होंने कहा कि हमें नए नियमों की जानकारी नहीं है, आप लोग ही बता दीजिए। इसके बाद उन्होंने विपक्ष पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया और प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी।

इधर, BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने नए नियमों में संशोधन की मांग की है। उन्होंने बताया कि डॉ. महेश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज कराई है।

मऊ में 20 कार्यकर्ताओं का इस्तीफामऊ में बुधवार देर शाम BJP के पांच बूथ अध्यक्षों समेत 20 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर संख्या 356 के सेक्टर अध्यक्ष राम सिंह के साथ सेक्टर के चार बूथ अध्यक्ष और 14 अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सामूहिक रूप से पद छोड़ दिया।

राम सिंह ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि मौजूदा समय में पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटकती नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शीर्ष नेतृत्व UGC के नियमों में संशोधन कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिसे वे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं कर सकते।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इसे सनातन को बांटने वाला बिल बताते हुए सवर्ण, पिछड़े और दलित समाज से एकजुट होकर विरोध की अपील की। उधर, ‘यूपी में बाबा…’ फेम कवियित्री अनामिका जैन अंबर ने इस बिल पर कहा कि ऐसा न हो कि सवर्ण होना अपराध हो जाए।

Leave a Comment