अभिषेक लोधी संवाददाता हंडिया
हंडिया। थाना प्रभारी आर, पी कवरेती साहब ने किया ध्वजारोहण, भारत माता और वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि दी गई।

थाना प्रभारी आर, पी कवरेती साहब ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान का गायन किया। तिरंगे को सलामी दी गई और इस अवसर पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

यह कार्यक्रम भारतीय लोकतंत्र के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बना। भगत सिंह चौराहे और थाना परिसर में आयोजित इस समारोह में पुलिस विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।

आज हंडिया बस स्टैंड पर शहीद भगत सिंह चौराहे का नवीन निर्माण कार्य भी किया गया।
