Breaking News Harda: मदिरा के अवैध परिवहन में लिप्त 2 वाहन राजसात

Breaking News Harda: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिले में मदिरा के अवैध परिवहन में लिप्त 2 वाहनों को राजसात करने के आदेश जारी किए है। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत थाना हंडिया द्वारा जप्त वाहन मारूति सुजुकी कार क्रमांक एमपी 09 सीसी 4237 तथा थाना सिविल लाइन हरदा द्वारा जप्त वाहन मोटर सायकल क्रमांक एमपी 47 एम जे 1278 जप्त की गई थी।

इन दोनों वाहनों को राजसात करने के आदेश कलेक्टर सिंह द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों राजसात वाहनों की अनुमानित कीमत 3 लाख 35 हजार रूपये है।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम