संवाददाता अनिल मालवीय सिराली
हरदा ।जिले कि तहसील सिराली कि शासकीय प्राथमिक शाला जामुखो में कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राओं के लिए गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और वंदना के साथ हुई, जिसके बाद जूनियर छात्रों ने विदाई गीतों के माध्यम से अपने सीनियर साथियों के प्रति स्नेह व्यक्त किया।

*शिक्षकों ने दिए उपयोगी उपहार* समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें घड़ी ओर चप्पल भेंट की। शिक्षकों ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह विदाई केवल इस विद्यालय से है, शिक्षा के सफर से नहीं। उन्होंने बच्चों को आगामी कक्षाओं में और अधिक मेहनत कर गांव व विद्यालय का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

भावुक हुए छात्र और स्टाफविदाई के इस मौके पर छात्र-छात्राएं अपने गुरुओं और विद्यालय की यादों को साझा करते हुए भावुक नजर आए। छात्रों ने अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में बेहतर नागरिक बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।
वही प्रभारी प्रधान पाठक सुश्री सुनैना ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर सुनैना ठाकुर प्रभारी प्रधान पाठक, प्राथमिक शिक्षक सीमा भीलाला, प्रतिक सर एवं समस्त स्टाफ और स्कूल में समस्त विधार्थी उपस्थित रहे।
