“विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 में 2025 से 12 जून 2025 सफलता पूर्वक संपन्न”

संवाददाता मोहन नागले

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर ओम प्रकाश भारती श्री रूपचंद जाटव एवं श्री मुकेश कुमार बंकोलिया द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक हरदा जिले के कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, इंजीनियरिंग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने सरकार आपके द्वार अंतर्गत विभिन्न तकनीकी जानकारी जिले के तीनों विकास खंड के कृषकों को पहुंचाई |

जिसमें फसल विविधिकरण ,आगामी खरीफ फसल मक्का, सोयबीन एवं अरहर की उत्पादन तकनीक,मिट्टी परीक्षण,प्राकृतिक खेती, पौध संरक्षण, परंपरागत खेती , ई कृषि अनुदान योजना,निजी कस्टम हायरिंग , प्रधानमंत्री लघु सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, डेरी किसान क्रेडिट कार्ड और चलित पशु चिकित्सा इकाई योजना, फसल बीमा योजना , बीज उत्पादन तकनीक, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, बीज भंडारण आदि के बारे में वैज्ञानिकों ने विस्तार से जानकारी दी| जिले के कृषकों ने इसे अपने लिए अत्यंत |

लाभकारी बताया साथ ही इस अभियान से कृषकों के द्वारा स्थानीय स्तर पर उपयोग की जा रही अन्य पद्धतियों को भी संग्रहित किया गया| केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संध्या मोर एवं उपसंचालक कृषि श्री जवाहर जवाहर कास्दे ने सभी के प्रयासों की प्रशंसा की|

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम