विश्व_दिव्यांग_दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन।

हरदा।कलेक्टर श्री सिद्वार्थ जैन के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं परियोजना समन्यवक जिला शिक्षा केन्द्र हरदा के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ का आयोजन शासकीय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के प्रांगण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि श्री कमल पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हरदा श्रीमति भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत हरदा श्री दर्शन सिंह गहलोत, कलेक्टर श्री सिद्वार्थ जैन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चंद्रशेखर राठौर, श्रीमति योगमाया शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनो के लिये 50 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला, गायन, मोट्रेट ट्राईसिकल दौड़, चम्मच दौड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों द्वारा नशामुक्ति ई-शपथ लेने एवं शासन द्वारा चलाई जा रही नशामुक्ति अभियान मुहिम में जन समूह की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Comment