विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

हरदा, 10 अक्टूबर 2025/

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

1000139426
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 4

शिविर में न्यायाधीश/सचिव श्री चंद्रशेखर राठौर ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि तनाव, चिंता, अवसाद और अन्य मानसिक समस्याओं के बारे में जानकारी देकर समाज को संवेदनशील बनाना आवश्यक है, ताकि लोग समय पर उपचार और सहायता प्राप्त कर सकें।श्री राठौर ने बाल अधिकार जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों के अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम और बाल शोषण जैसी समस्याओं के प्रति समाज को जागरूक करना जरूरी है।

1000139427
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 5

उन्होंने बताया कि बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति शिक्षित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 तथा नालसा (मानसिक रूप से बीमार और बौद्धिक अक्षमताओं वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2024 के प्रावधानों की जानकारी भी दी।

श्री राठौर ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से ड्रग्स पीड़ितों एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क विधिक परामर्श और सहायता उपलब्ध कराई जाती है।सचिव महोदय ने छात्राओं को यह भी बताया कि वे राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं तथा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा पैरालीगल वॉलेंटियर श्री एल.के. पारे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment