हरदा। गरिमामय अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गोलू विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री देवकरण विश्वकर्मा एवं महिला मोर्चा से प्रदेश सह संगठन मंत्री श्रीमती क्षमा विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिति में विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत कमलेश विश्वकर्मा को जिला संयोजक, रोशन विश्वकर्मा को जिला संगठन मंत्री तथा अशोक विश्वकर्मा को जिला कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
साथ ही युवा मोर्चा के विस्तार को गति देते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा द्वारा पंकज विश्वकर्मा को युवा मोर्चा जिला संगठन मंत्री एवं शुभम विश्वकर्मा (हरदा) को युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
यह सभी नियुक्तियां संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में विश्वकर्मा महापंचायत संगठन, जिला हरदा सामाजिक एकता, संगठन विस्तार एवं जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष गोलू विश्वकर्मा द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
