World Swaraj News Harda: रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फुलडी में रहने वाली एक 55 वर्षीय महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक फुलडी गांव में रहने वाली सुधा पति हरिओम गौर उम्र 55 साल अपने घर पर सो रही थी। इस दौरान रात करीब तीन बजे के जहरीले सांप ने उनके हाथ की हथेली पर डंक मार दिया।
जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अपने निजी अस्पताल लेकर आएं। लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।