ग्राम पंचायत हंडिया के द्वारा आज तहसीलदार महोदय को आवेदन देकर बताया गया कि हंडिया नेमावर पुल की मरम्मत के कार्य के कारण हंडिया बस स्टैंड की सवारी को ढाई किलोमीटर दूर ही हाईवे पर उतार दिया जाता है जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानियां होती है

यात्रियों में बच्चे बुड़े और नौजवान सभी शामिल है बसों के द्वारा यात्रियों से निर्धारित किराया ही वसूल किया जाता है परंतु हंडिया बस स्टैंड और फोर लाइन रोड के बीच की दूरी ढाई किलोमीटर के आसपास है फिर भी उन्हें पूरा किराया देना पड़ता है और सही जगह पर भी नहीं उतारा जाता इससे यात्रियों को अपना सामान ढाई किलोमीटर तक लाना पड़ता है

जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस विषय पर शांति समिति की मीटिंग दिनांक 6.8.2025 को रखी गई थी जिसमें ग्रामीणों द्वारा माननीय तहसीलदार महोदय एवं थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराया गया था

परंतु 9 दिन हो जाने के बाद समस्या वैसी की वैसी ही बनी हुई है तथा बसे भी स्टेशन पर नहीं आ रही है आज दोपहर 1:00 बजे इस संबंध में ग्राम पंचायत बेड़ी के द्वारा बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर तहसीलदार और थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन दिया जिस पर तहसीलदार महोदय के द्वारा यात्री बसों को बस स्टेशन पर लाने के लिए आश्वासन दिया
