181 पर कॉल करने पर अपने ही गांव के उप सरपंच के पति ने की मारपीट

ग्राम पंचायत भावरास में एक दलित युवक के द्वारा 181 पर शिकायत करने पर उप सरपंच के पति धर्मेद्र सिंह राजपूत ने एक दलित युवक के साथ गाली-गलौज करके मारपीट की गई ।

पीड़ित युवक ने बताया कि मेरे घर के सामने हेडपंप लगा हुआ है जो कई दिनो से बंद पड़ा है जिसकी शिकायत 181 पर की है। उसी बात को लेकर बीजेपी के नेता द्वारा मुझे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और मारपीट की गई।
आज दिनांक 24 10.2024 को हरदा आजाक थाने में पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया बताया गया है। कि दलित युवक को धमकाया और बोला कि तेरी हिम्मत कैसे हुई 181 पर शिकायत करने की।
पीड़ित व्यक्ति द्वारा भीम आर्मी संगठन से निवेदन किया गया और साथ ही मदद की अपील की। भीम आर्मी संभाग अध्यक्ष महेंद्र काशिव एवं जिला अध्यक्ष पंकज गारगे द्वारा अजाक थाने में पीड़ित के साथ जाकर आवेदन दिया और इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी।

Leave a Comment