एससी एसटी संयुक्त मोर्चा संगठन की बैठक हुई संपन्न, अंबेडकर जयंती पर विशाल जनसभा एवं रैली होगी

वर्ल्ड स्वराज न्यूज हरदा। शनिवार को हरदा जिला मुख्यालय पर दोपहर मानसरोवर होटल में आगामी 14 अप्रैल भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को मनाने को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बाबा साहब की जयंती को बड़े धूमधाम एवं हर्षो उल्लास के साथ हर वर्ष मनाते है इस वर्ष भी बड़े हर्षों उल्लास के साथ मनाने को लेकर सिराली हंडिया टिमरनी खिरकिया इत्यादि ब्लॉक से एसटी एससी समाज के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

बैठक में कार्यक्रम की बनी रुपरेखा

एससी एसटी युवा संघ संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे ने कहा की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया की एससी एसटी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं पत्रकार बंधुओ का सम्मान समारोह किया जायेगा। आदिवासी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश कलमें ने कहा की कार्यक्रम वीर तेजाजी चौक पर किया जावेगा एवं कार्यक्रम स्थल से अंबेडकर चौक तक रैली जावेगी। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया जाएगा। भीम आर्मी संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशीव मेहरा के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक गांव से प्रचार प्रसार कर रेली के रूप में कार्यक्रम स्थल पर कारकर्ताओ को एकत्रित किया जाएगा। जयस जिला अध्यक्ष राकेश कड़िया ने कहा जयस संगठन के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार कर कार्यक्रम को सफल मनाने को लेकर काम करेंगे।

IMG 20240324 WA0021

बैठक में यह लोग रहें मौजूद

भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पंकज अंबेडकर, अखिल भारतीय बलाई समाज जिला अध्यक्ष दिनेश मोहे , सुनील चौहान,एससी एसटी युवा संघ कार्यकारी जिला अध्यक्ष तरुण झिंझोरे रामविलास कासडे, योगेश अटले, राम ओसले, रितेश चौरे राकेश हुरमाले, विक्की चौरे गोलू भवरे, ओमप्रकाश लोगरे आदि मौजूद रहे

Leave a Comment