अखिल भारतीय मारवाडी महिला द्वारा साईं परिसर मे फागोत्सव हर्षोंल्लास के साथ मनाया

वर्ल्ड स्वराज न्यूज कन्नौद। अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन कन्नौद शाखा द्वारा साईं परिसर मे फागोत्सव हर्षोंल्लास के साथ मनाया एवं राधा कृष्ण के समक्ष शानदार भजनो की प्रस्तुति देकर सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कोषाध्यक्ष लता तिवारी ने मारवाडी महिला सम्मेलन की गतिविधि से अवगत कराते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र मे सम्मेलन के सदस्यो ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया हैं ओर यह क्रम चलता रहेगा सभी यह आशा है।

कार्यकृम में अध्यक्ष प्रफुल्लता जोशी, सचिव प्रियंका सोनी, कोषाध्यक्ष लता तिवारी सहित बड़ी तादात महिलाएं उपस्थित थीं एवं आभार पूर्व अध्यक्ष उज्जवला भूतडा ने माना।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम